Sunday, 29 November 2020

शूटिंग के दौरान आया ब्रेन स्ट्रोक, 52 साल के राहुल रॉय नानावटी हॉस्पिटल के ICU में भर्ती https://ift.tt/33rkHg2

1990 की म्यूजिकल हिट 'आशिकी' के अभिनेता राहुल रॉय को मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 52 साल के राहुल 'कारगिल' में अपनी एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत ही उन्हें श्रीनगर के अस्पताल ले जाना पड़ा और बाद में टीम ने उन्हें मुंबई लाकर नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जहां वे आईसीयू में भर्ती हैं।

ऊंचाई की वजह से आया ब्रेन स्ट्रोक

फिल्म की शूटिंग पहाड़ियों पर चल रही थी। ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से ऑक्सीजन की कमी थी और टीम मेंबर्स को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। हालांकि, शूटिंग की पूरी करने की धुन में यूनिट के लोग इसे नजरअंदाज करते रहे और राहुल रॉय को परिणाम भुगतना पड़ा।

डॉक्टर्स का कहना है कि राहुल के दिमाग के बाएं हिस्से में खून के थक्के जम गए हैं। उन्हें ठीक होने में वक्त लगेगा। डॉक्टर्स ने एक दम क्लियर तारिख तो नहीं बताई, लेकिन उनका कहना है कि इसमें कई महीने भी लग सकते हैं।

तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय हैं

तीन दशक से फिल्मों में सक्रिय राहुल ने 1990 में रिलीज हुई फिल्म 'आशिकी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था, जिसमें अनु अग्रवाल भी लीड रोल में थीं। इसके बाद वे 'जुनून' (1992), 'फिर तेरी कहानी याद आई' (1993), 'नसीब' (1997), 'एलान' (2011) और 'कैबरे' (2019) जैसी फिल्मों में काम किया। वे 'बिग बॉस' के पहले सीजन (2007) के विनर भी रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rahul Roy The Aashiqui Fame Actor Admitted To Nanavati Hospital After Suffering Brain Stroke


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mojZra

No comments:

Post a Comment