Sunday, 22 November 2020

22 करोड़ सालाना कमाने वाली भारती सिंह के पर्सनल स्टाफ पर भी NCB की नजर, पूछताछ के लिए भेजा जाएगा समन https://ift.tt/3kUiK1h

15 घंटे की पूछताछ के बाद भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया को NCB ने अरेस्ट कर लिया है। अब यह खबर आई है कि इन दोनों के अरेस्ट होने के बाद भारती के स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी। NCB की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अब उनके स्टाफ को भी समन किया जाएगा। भारती ने पूछताछ के दौरान मारीजुआना लेने की बात कुबूल की थी।

भारती के स्टाफ पर भी शिकंजा
पिंकविला की खबर के अनुसार समीर वानखेड़े ने बताया कि भारती के स्टाफ से भी कुछ लोग हैं जिनको पूछताछ के लिए और जांच के लिए बुलाया जा सकता है। इसके पहले भारती और हर्ष को 4 दिसंबर तक कस्टडी में भेज दिया गया है। उनकी बेल पर सोमवार को फैसला लिया जाएगा। तब तक वे भायखला जेल में ही रहेंगी।

22 करोड़ हो गई है भारती की सालाना कमाई
बात अगर भारती की कमाई की करें तो वे टीवी की सबसे ज्यादा अर्निंग करने वालीं कॉमेडियन हैं। जो हर एपिसोड के लिए 5-6 लाख फीस लेती हैं। ड्रग केस में नाम आने से पहले वे इंडियाज बेस्ट डांसर शो को पति हर्ष के साथ होस्ट कर रहीं थीं। वे कपिल के शो में भी नजर आती हैं। 2018 की फोर्ब्स इंडिया लिस्ट में वे 74वीं रैंक पर थीं। और उनकी सालाना कमाई 13 करोड़ थी। खबरों के मुताबिक अब उनकी सालाना कमाई बढ़कर 22 करोड़ हो गई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
NCB confirms that Bharti Singh and Haarsh Limbachiyaa's staff will also being questioned


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KnykWC

No comments:

Post a Comment