Monday, 28 December 2020

फैन ने कहा- कोरोना कॉलर ट्यून बंद करवा दीजिए, अमिताभ बच्चन बोले- आपके कष्ट के लिए क्षमा प्रार्थी हूं https://ift.tt/2WN3vNZ

अमिताभ बच्चन मोबाइल पर बजने वाली कोरोना कॉलर ट्यून को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में जब उनकी एक फैन ने उनसे इस कॉलर ट्यून को बंद करने की गुजारिश की तो महानायक ने उनसे माफी मांग ली और कहा कि इसे बंद कर पाना उनके हाथ में नहीं है। फैन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पोस्ट और बिग बी का रिप्लाई साझा किया है।

आपके कष्ट के लिए क्षमा प्रार्थी: अमिताभ

क्षमा त्रिपाठी नाम की फैन ने अमिताभ की माफीनामे वाली एक पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, "हम आपकी ईमानदारी और कन्फेशन को प्यार करते हैं और यही वजह है कि आपको बिग बी कहते हैं। बस अब वो कोरोना कॉलर ट्यून और बंद करवा दीजिए।" जवाब में अमिताभ बच्चन ने लिखा, "मैं देश, प्रांत व समाज के लिए जो भी करता हूं, वो निशुल्क करता हूं। यदि आपको कष्ट हो रहा हो तो मैं क्षमा प्रार्थी हूं। लेकिन यह विषय मेरे हाथों में नहीं है।"

कविता चोरी के आरोप के बाद मांगी थी माफी

गुरुवार को अमिताभ ने सोशल मीडिया पर एक कविता शेयर की थी, जो जिंदगी की चाय के बारे में थी। इस पर तृषा अग्रवाल नाम की एक सोशल मीडिया यूजर ने दावा किया कि वह कविता उनकी है और बिग बी को इसे शेयर करते वक्त उन्हें क्रेडिट देना चाहिए था। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तृषा की पोस्ट शेयर की और बिग बी पर कविता चोरी का आरोप लगाना शुरू कर दिया। 3 दिन बाद जब उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे इस ट्रेंड को देखा तो तृषा से माफी मांग ली।

##

रविवार रात अमिताभ ने अपने माफीनामे में लिखा, "भूल सुधार। यह कविता और विचार तृषा अग्रवाल द्वारा लिखा गया है। मैं इसके बारे में नहीं जानता था। किसी ने मुझे यह अपनी फोटो के साथ भेजी थी, जो मुझे पसंद आई और मैंने इसे पोस्ट कर दिया। मैं माफी चाहता हूं, यह किसी के अपमान के इरादे से नहीं किया गया था। आई एम सॉरी।"

तृषा ने स्वीकार की बिग बी की माफी, देखें पोस्ट

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan apologizes to fan for Corona caller tune


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38Jixdv

No comments:

Post a Comment