Friday, 25 December 2020

कंगना रनौत की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धाकड़' की तैयारियां शुरू, प्रोस्थेटिक मेजरमेंट लिया गया; सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो https://ift.tt/3mM7164

एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म 'धाकड़' की शूटिंग के लिए तैयारियां कर रही हैं। इस स्पाई थ्रिलर फिल्म में कंगना एक फीमेल स्पाई की भूमिका में नजर आएंगी। शुक्रवार को कंगना ने फिल्म के लिए तैयारियों की अपनी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में कंगना बैठी हुई हैं और मेकअप आर्टिस्ट उनके चेहरे का प्रोस्थेटिक मेजरमेंट लेते दिखाई दे रहे हैं।

फोटो शेयर कर कंगना ने लिखा, फिल्म 'धाकड़' के लिए आज मेरा प्रोस्थेटिक मेजरमेंट लिया गया। जनवरी की शुरूआत में इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इंडियन सिनेमा के लिए इस फिल्म से एक नए युग की शुरुआत भी होगी। पहली बार कोई फ्रैंचाइजी वुमन लीड स्पाई एक्शन / थ्रिलर फिल्म लेकर आ रही है। इस मौके के लिए टीम का धन्यवाद।

क्या होता है प्रोस्थेटिक मेकअप
प्रोस्थेटिक मेकअप एक एडवांस मेकअप प्रोसेस है। इस प्रोसेस के जरिए बॉडी के किसी भी पार्ट को मनचाहा आकार दिया जाता है। आजकल लगभग सभी स्टार्स इस प्रोसेस का इस्तेमाल करने लगे हैं। कंगना ने इससे पहले फिल्म 'थलाइवी' में इस प्रोसेस का इस्तेमाल किया था।

'थलाइवी' में कंगना जयललिता के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए कंगना ने अपना वजन भी बढ़ाया था। 'थलाइवी' जल्द ही हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म ए.एल विजय के निर्देशन में बनी है। 'धाकड़' की तैयारियों के अलावा कंगना इन दिनों 'तेजस' की शूटिंग भी कर रही हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kangana Ranaut is prepping for spy thriller ‘Dhakaad’, shares photos of her prosthetics measurements on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3mNAigF

No comments:

Post a Comment