Tuesday, 29 December 2020

IMDB पर वरुण-सारा की फिल्म को मिली 1.3 रेटिंग, व्यूअर्स ने 'रेस 3' और 'हिम्मतवाला' से भी घटिया बताया https://ift.tt/2L6yp1a

वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर 'कुली नं. 1' को रिव्यू एग्रीगेटर वेबसाइट IMDB पर दूसरी सबसे कम रेटिंग मिली है। वेबसाइट के मुताबिक, ऑडियंस ने इस फिल्म को सलमान खान स्टारर 'रेस 3' और अजय देवगन स्टारर 'हिम्मतवाला' से भी बकवास करार दिया है। वेबसाइट पर फिल्म को करीब 23000 व्यूअर्स का रिव्यू मिला, जिनकी 10 में से एवरेज रेटिंग 1.3 है।

77 फीसदी व्यूअर्स ने दी 1 रेटिंग

23000 में 76.9 (लगभग 77) फीसदी व्यूअर्स यानी 17955 व्यूअर्स ने 'कुली नं. 1' को महज 1 रेटिंग दी। 10 में से 10 रेटिंग देने वाले व्यूअर्स की संख्या 12.2 फीसदी यानी 2860 है। बात अगर हिम्मतवाला की करें तो इस फिल्म को एवरेज 1.7 और रेस 3 को एवरेज 1.9 रेटिंग मिली थी। अब तक की सबसे घटिया रेटिंग 1.1 संजय दत्त और आलिया भट्ट स्टारर 'सड़क 2' को मिली थी।

1995 में आई फिल्म की रीमेक

डेविड धवन के निर्देशन में बनी 'कुली नं. 1' 25 दिसंबर को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1995 में इसी नाम से आई डेविड धवन की ही फिल्म की रीमेक है, जिसमें गोविंदा और करिश्मा कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। पुरानी कुली नं. 1 जहां दर्शकों को खूब पसंद आई थी, वहीं नई फिल्म को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Varun Dhawan And Sara Ali Khan Starrer Coolie No 1 Becomes Second Worst Movie After Sadak 2 On IMDB


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2WRgoGT

No comments:

Post a Comment