Sunday, 27 December 2020

ईद पर सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी 'राधे', ओटीटी प्लेटफॉर्म के ऑफर्स ठुकरा रहे सलमान https://ift.tt/38Ho4Bj

एक्टर सलमान खान की फिल्म 'राधे' नए साल में ईद पर सिनेमाघरों में ही रिलीज की जाएगी। इसे लेकर मेकर्स ने मन भी बना लिया है, वे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म को पहले रिलीज करने के ऑफर्स को भी ठुकरा रहे हैं। इस बात की पुष्टि सलमान के करीबी जॉर्डी पटेल ने की है।

जॉर्डी पटेल ने कहा, "सलमान की फिल्‍मों पर पहला हक सिंगल और मल्‍टीप्‍लेक्‍स स्‍क्रीन का है। सलमान के 'लार्जर दैन लाइफ' किरदार को बड़े पर्दे ही जस्टिफाई करते हैं। यह बात भी है कि मौजूदा हालातों में मेकर्स ओटीटी पर जा रहे हैं। डिजिटल प्‍लेटफॉर्म भी अच्‍छे ऑफर दे रहे हैं। पर बात सिर्फ अपने हित की नहीं है। भाई को सिनेमाघरों की भी चिंता है। फिल्‍म पूरी हो चुकी है। फिर भी वो इसे ईद पर सिनेमाघरों में ही लाना चाहते हैं।"

फिल्‍म में सलमान के सीनियर के किरदार में होंगे जैकी श्रॉफ
जॉर्डी के अलावा फिल्‍म से जुड़े बाकी विभागीय अधिकारियों ने बताया, "फिल्‍म में जैकी श्रॉफ का भी अहम रोल है। वो सलमान के अतरंगी सीनियर कॉप के रोल में नजर आएंगे। उस किरदार को हंसी मजाक ज्यादा पसंद है। फिल्‍म में हालांकि सलमान कॉप के रोल में नहीं हैं। वो जैकी श्रॉफ से कानून तोड़ने वालों को सबक सिखाने के गुर सीखते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें-अंतिम की पहली झलक:अंतिम का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज, बहनोई आयुष शर्मा के साथ भिड़ते दिखे सलमान खान

सूत्र के अनुसार, "जैकी श्रॉफ के ज्यादातर सीन कोरोना महामारी से पहले ही शूट हो गए थे। कुछ सीन ही बाकी रह गए थे। पर उनके पास महज 4 दिन की तारीखें थीं। ऐसे में सलमान ने उनके सीन को तरजीह दी। जैकी के सीन को प्रायोरिटी बेसिस पर शूट करवाया। इसके लिए महबूब स्‍टूडियो में तुरंत सारे इंतजाम करवाए गए थे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Radhe to release only in theaters on Eid, Salman khan refusing all OTT platform offers


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3pjhwPU

No comments:

Post a Comment