Saturday, 23 May 2020

'कहने को हमसफर हैं' के तीसरे सीजन का ट्रेलर हुआ रिलीज, रिश्तों के ताने-बाने में उलझी दिखी कहानी https://ift.tt/2WWJHc8

पहले दो सीज़न की सफलता के बाद, ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 फ्रेंचाइजी 'कहने को हमसफर हैं' का तीसरा सीजन लेकर आए हैं। यह शो 6 जून को रिलीज होने वाला है, जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस शो में एक बार फिर रोनित रॉय, गुरदीप कोहली पुंज, मोना सिंह, अपूर्वा अग्निहोत्री और अदिति वासुदेवा नजर आएंगे। ट्रेलर में 4 साल के लंबे अंतराल के बाद सभी की जिंदगी में आए बदलावों को दिखाया गया है।

ट्रेलर के बारे में बात करते हुए रोनित रॉय ने कहा, “मुझे लगता था कि यह शो दर्शकों को पसंद आएगा लेकिन इतनी बड़ी सफलताकी कभी कल्पना भी नहीं की थी। हमारे पहले 2 सीजन पर अपना प्यार बरसाने और सीजन 3 को संभव बनाने के लिए हम दर्शकों के आभारी हैं।

उम्मीद है कि सीजन 3 में आप लोगों को उतना ही मज़ा आएगा, जितना हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया था। रोनित शो में रोहित मेहरा की भूमिका निभा रहे है।

वहीं शो में पूनम का किरदार निभाने वाली गुरदीप कोहली कहती हैं, 'इस सीजन में दर्शकों को एक नई पूनम और उनके कई शेड्स देखने मिलेंगे। पहले से ही एक असफल विवाह और फिर एक उम्र में बहुत छोटे व्यक्ति से पुनर्विवाह करने के बाद, उसके अंदर अभी भी असुरक्षा की भावना है जो उसे परेशान करती है।

मुझे खुशी है कि मैंने ऐसी भूमिका निभाई है जो तीन सीजन में बहुत बदल गई है। शो में एक बार फिर रिश्तों और भावनाओं को इतने परिपक्व तरीके से दिखाया गया है कि मुझे यकीन है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। ”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kehne ko humsafar hain 3 trailer released


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36nKjKO

No comments:

Post a Comment