Thursday, 21 May 2020

अलकायदा आतंकी इब्राहिम जुबैर को अमेरिका ने भारत को सौंपा, हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की थी https://ift.tt/3gb0dwt

अमेरिका ने अलकायदा के बड़े आतंकी इब्राहिम जुबैर को भारत के हवाले कर दियाहै। सूत्रों के मुताबिक जुबैर को स्पेशल फ्लाइट के जरिए बुधवार सुबह अमृतसर लाया गया। उसे फिलहाल क्वारैंटाइन किया गया है।

हैदराबाद का रहने वाला जुबैर अलकायदा से जुड़ाथा। उसका एक भाई भी आतंकी है। उसका नामयाह्या मोहम्मद फारूकी है।इन दोनों को अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने 2015 में गिरफ्तार किया था। इन पर टेरर फंडिंग समेत कई संगीन आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया था।

दोषी पाए जाने पर अदालत ने याह्या को 27 साल, जबकि जुबैर को 5 साल की सजा सुनाई थी। सजा पूरी होने पर इब्राहिम को भारत को सौंप दिया गया है।

आतंकी जुबैर नेइंजीनियरिंग की पढ़ाई की है

40 साल का आतंकी जुबैर इंजीनियर है। इसने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। इसके बाद वह भाई के पास अमेरिका चला आया। यहां उसने अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री ली है।

अमेरिकी लड़की के शादी कर नागरिकता हासिल की

2006 में वह ओहायो शिफ्ट हो गया था। यहां उसने एक अमेरिकी लड़की से शादी की और 2007 में स्थायी नागरिकता हासिल कर ली।

अलकायदा आतंकी अवलाकी से प्रभावित है जुबैर

दोनों भाई अलकायदा के बड़े आतंकी अनवर अल-अवलाकी से काफी प्रभावित थे। उसके वीडियो देखकर ही दोनों ने आतंक की राह चुनी थी। अवलकी 2011 में अमेरिकी ड्रोन हमले में यमन में मारा गया था। जल्द ही तेलंगाना पुलिस इसे हैदराबाद लेकर जाएगी।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
आतंकी इब्राहिम जुबैर ने अमेरिका से स्ट्रक्चरल इंजीनियर में मास्टर्स डिग्री हासिल की है। 2006 में अमेरिकी लड़की से शादी करने के बाद स्थायी नागरिक बन गया था।


from Dainik Bhaskar /national/news/us-deports-al-qaeda-terrorist-mohammed-ibrahim-zubair-to-india-127326476.html

No comments:

Post a Comment