Wednesday, 18 November 2020

रिचा चड्‌ढा को भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉड, बोलीं- इंडस्ट्री में गॉडफादर के बिना अवॉर्ड मिलना बेशकीमती है https://ift.tt/2ILDsDC

एक्ट्रेस रिचा चड्ढा को भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड 2020 से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने प्रदान किया। यह अवॉर्ड उन्हें इंडियन सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया। रिचा ने यह सम्मान राज भवन जाकर लिया जहां कोरोना वायरस संक्रमण के चलते महज 25 लोगों को ही आमंत्रित किया गया।

जिसका गॉडफादर नहीं उसके लिए हर अवॉर्ड कीमती
रिचा ने यह सम्मान पाने के बाद कहा- यह ऐसा सम्मान है जो मेरे दिल के पास होगा। एक एक्टर जिसका कोई गॉडफादर नहीं है उसके लिए हर उपलब्धि कीमती और मेहनत की कमाई होती है। यह अवॉर्ड मेरे सपनों में मेरे विश्वास को दोहराता है। मैं इसके लिए आभारी हूं और इससे मुझे भविष्य के प्रोजेक्ट्स को चुनने में मदद मिलेगी।

एक्टर का काम मनोरंजन से आगे है
रिचा ने आगे कहा-एक एक्टर का काम मनोरंजन से कहीं ज्यादा ऊपर होता है। हम सबकी जिम्मेदारी होती है कि हम समाज को ऊपर उठाएं। मैं बाकी सबसे भी यही अनुरोध करूंगी कि जरूरतमंदों की मदद करें। 33 साल की रिचा हाल ही में EI Gouna Fil Festival से लौटी हैं। जहां वे वीमन एम्पावरमेंट विषय पर पैनल डिस्कशन का हिस्सा रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Richa Chadha awarded with Bharat Ratna Dr. Ambedkar Award by Maharashtra Governor


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3fbIeGc

No comments:

Post a Comment