Friday, 11 December 2020

कोरोना संक्रमित होने पर 'बिग बॉस 10' फेम साहिल आनंद के हाथ से निकले दो प्रोजेक्ट, बोले- अब नए काम की तलाश में हूं, उम्मीद है बड़े प्रोजेक्ट जरूर मिलेंगे https://ift.tt/379cRde

बॉलीवुड और टीवी एक्टर साहिल आनंद इन दिनों काम की तलाश में हैं। हाल ही में दैनिक भास्कर से बातचीत के दौरान, आनंद ने लॉकडाउन की वजह से उनके करियर में आई परेशानियों के बारे में बताया।

कोरोना संक्रमित होने पर हाथ से निकले दो प्रोजेक्ट
साहिल आनंद ने बताया, "कोरोना महामारी का एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है। कई सेक्टर्स अनलॉक हो गए हैं। लेकिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अभी पूरी तरह से खुली नहीं हैं। एक वक्त में मुझे दिन के 10 ऑडिशन के लिए कॉल आते थे। अब उसकी जगह 1-2 कॉल आते हैं। लोग अब नया प्रोजेक्ट शुरू करने से घबरा रहे हैं। मैं भी इस संक्रमण के चपेट में आ गया था। मेरा इन्फेक्शन लेवल बहुत बढ़ गया था और इसीलिए इससे रिकवर होने में मुझे तकरीबन दो महीने लग गए। इस दौरान मेरे हाथ से दो प्रोजेक्ट निकल गए। दोनों प्रोजेक्ट में मैं अहम भूमिका में था। हालांकि जिस वक्त शूट होना था तब मैं इस संक्रमण से उभर नहीं पाया था। मेरी जगह किसी और को कास्ट कर दिया गया। अब नए काम की तलाश में हूं। भले ही प्रोजेक्ट हाथ से चले गए हों, लेकिन उम्मीद है मुझे बड़े प्रोजेक्ट जरूर मिलेंगे।"

साहिल ने इंडस्ट्री में 'रोडीज' शो से की थी शुरुआत
​​​​​​​साहिल ने ग्लैमर इंडस्ट्री में अपनी जर्नी 'रोडीज' शो से शुरू की थी। उसके बाद उन्होंने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इस बारे में साहिल ने बताया, "सच कहूं तो मैंने कभी एक्टर बनने का सोचा नहीं था। मेरी फैमिली में ज्यादातर लोग डॉक्टर्स हैं और मैंने अपनी पढ़ाई इंजीनियरिंग में की है। यहां तक की मुझे कैलिफोर्निया में नौकरी भी मिल गई थी। लेकिन एक ऑडिशन ने मेरी पूरी सोच ही बदल दी। अपने दोस्त के कहने पर रोडीज का ऑडिशन दिया। जिसके बाद मुझे एक्टिंग फील्ड काफी दिलचस्प लगी। कैलिफोर्निया की बजाए मुंबई आ गया और मुझे मेरे इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं है।"

बता दें कि, साहिल 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर', 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2', 'बबलू हैप्पी है' और 'है अपना दिल तो आवारा' जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। वे 'बिग बॉस 10', 'कसौटी जिंदगी कि 2' और 'ससुराल सिमर का' जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Two projects left from Sahil Anand's hand after infected with covid-19, said- I am now in search of new work, hope to get big projects


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LrZLiJ

No comments:

Post a Comment