Sunday, 13 December 2020

एक्ट्रेस पायल घोष बनीं 2020 की मोस्ट प्रोमिसिंग न्यू कमर, सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी https://ift.tt/2Lmiaxd

एक्ट्रेस पायल घोष को हिंदी सिनेमा सम्मान समारोह (ICMEI) ने 2020 की मोस्ट प्रोमिसिंग न्यू कमर चुना गया है। कोविड-19 के चलते अवार्ड फंक्शन ऑन लाइन आयोजित किया गया। शनिवार को ICMEI के अधिकारियों ने पायल से मिलकर उन्हें ये अवाॅर्ड दिया। पायल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया।

पायल ने लिखा '' इस अवाॅर्ड के लिए सेक्रेटरी अशोक त्यागी और चेयरमैन राजीव चौधरी जी का धन्यवाद। कोविड-19 महामारी के चलते इस साल यह फंक्शन ऑनलाइन आयोजित हुआ है।''

##

अनुराग कश्यप से विवादों के चलते आईं सुर्खियों में..

पायल घोष ने दो महीने पहले फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल असॉल्ट का आरोप लगाया था। सितंबर में पायल ने अनुराग के खिलाफ वरसोवा थाने में केस भी दर्ज करवाया था।

भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड भी जीत चुकीं हैं पायल..

पायल को 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन हुई अवॉर्ड सेरेमनी में भारत रत्न डॉ. अम्बेडकर अवॉर्ड मिला था। हालांकि, पायल इस अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल नहीं हो पाईं थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अवार्ड की फोटो शेयर करते हुए लिखा था ''हार्ड वर्क को लम्बा रास्ता चलना पड़ता है और मैं चाहती हूं युवा भी इस चीज को मानें। इस तरह के पल मुझे विनम्र बनाते हैं।''

##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Actress Payal Ghosh became this year's most promising new comer, expressed happiness on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Wa2D5T

No comments:

Post a Comment