Tuesday, 15 December 2020

बेहद तंगहाली में बीता था राखी सावंत का बचपन, अनिल अंबानी की शादी में खाना परोसने के मिले थे 50 रुपए https://ift.tt/3qXcRVt

आइटम गर्ल राखी सावंत इन दिनों बिग बॉस 14 की वजह से चर्चा में हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी खरब आर्थिक हालत का जिक्र भी किया और बताया कि बिग बॉस में एंट्री सोहेल खान की वजह से हुई। राखी ने सोहेल से काम दिलाने में मदद की थी जिसके बाद उन्होंने सलमान से बात करके राखी को शो में एंट्री दिलवाई।

राखी का नाम अक्सर विवादों में रहता है। वह पब्लिसिटी बटोरने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं। ऐसे में आइए नजर डालते हैं उनकी लाइफ के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स पर...

10 साल की उम्र से कर रहीं काम

  • राखी का असली नाम नीरू भेड़ा है। उनकी मां जया भेड़ा ने एक कांस्टेबल आनंद सावंत से दूसरी शादी की जिसके बाद राखी को दूसरे पिता का सरनेम मिला। राखी का जन्म 25 नवंबर 1978 को मुंबई में हुआ था।
  • राखी का बचपन बेहद बदहाली में बीता। यही वजह है कि 10 साल की उम्र से ही उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। 10 साल की उम्र में राखी ने अनिल अंबानी और टीना अंबानी की शादी में खाना सर्व करने का काम किया था। इस काम के लिए उन्हें 50 रुपए मेहनताना मिला था।
  • इसके बाद 11 साल की उम्र में राखी ने जब एक डांडिया इवेंट में हिस्सा लेना चाहा तो उनकी मां ने उन्हें खूब मारा और उनके बाल काट दिए। राखी को इस बात से बेहद सदमा लगा और उन्होंने ठान लिया कि वो पेरेंट्स की मर्जी के खिलाफ जाकर ही काम करेंगी।

रिजेक्शन भी खूब झेले

  • राखी ने मुंबई के विले पार्ले में स्थित गोकलीबाई हाई स्कूल से स्कूलिंग की। इसके बाद मिठीबाई कॉलेज में दाखिला लिया।
  • इसी दौरान उन्होंने फिल्मी दुनिया में जगह बनाने की ठानी और कुछ निर्माताओं को अप्रोच करना शुरू किया लेकिन रिजेक्ट हो गईं।
  • रिजेक्शन के चलते राखी ने कॉस्मेटिक सर्जरी से अपने चेहरे और शरीर को सुधारा। इसके बाद 1997 में फिल्म अग्निचक्र से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। 'जोरू का गुलाम', 'ये रास्ते हैं प्यार के', 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी फिल्मों में भी वह नजर आईं।

इस गाने ने पलटी किस्मत

  • 2003 में गाने 'मोहब्बत है मिर्ची' गाने ने उनकी किस्मत पलट दी। यह गाना उन्हें चार बार ऑडिशन देने के बाद मिला था। इसके बाद राखी 'मस्ती' और 'मैं हूं ना' जैसी फिल्मों में भी छोटे-मोटे रोल करती नजर आईं।
  • 2006 में बिग बॉस के पहले सीजन में वह टॉप फोर फाइनलिस्ट तक पहुंचीं।
  • तीन साल तक वह डांसर अभिषेक अवस्थी के साथ रिलेशनशिप में रहीं। इसके बाद नेशनल टेलीविजन पर राखी का स्वयंवर में उन्होंने एनआरआई इलेश परुजनवाला से सगाई की लेकिन फिर रिश्ता तोड़ दिया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rakhi Sawant's life interesting facts


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KrhAhg

No comments:

Post a Comment