Wednesday, 16 December 2020

लता मंगेशकर ने शेयर किया 79 साल पुराना किस्सा, जब पहली बार रेडियो पर गाया, तो पिता ने कहा था कि अब कोई चिंता नहीं https://ift.tt/2IV5E73

उम्र के 91 वसंत देख चुकीं स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर अक्सर साथी कलाकारों, गायकों को जन्मदिन आदि की बधाइयां देती हैं। साथ ही वो कभी-कभी अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी शेयर करती हैं। उन्होंने ऐसा ही एक किस्सा शेयर किया है, जो 79 साल पुराना है। उन्होंने पिता दीनानाथ मंगेशकर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।


लताजी ने लिखा- आज से 79 साल पहले 1941 को मैंने पहली बार रेडियो पर गाना गया था। मैंने दो नाट्यगीत गाए थे। जब मेरे पिताजी ने वो सुने तो वे बहुत खुश हुए थे। उन्होंने मेरी मां से कहा था कि लता को आज रेडियो पर सुनकर मुझे बहुत खुशी हुई है। अब मुझे किसी बात की चिंता नहीं है।

लताजी का अब तक का कॅरियर
लताजी ने 36 भारतीय और विदेशी भाषाओं में हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। उन्हें देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा फ्रांस ने भी अपने सबसे बड़े सिविलियन अवॉर्ड लीजन ऑफ ऑनर से उन्हें सम्मानित किया है। उन्हें यह अवॉर्ड 2007 में दिया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Lata Mangeshkar shared 79 year old anecdote that how her father reacted when she first sang on radio in 1941


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r0rZkR

No comments:

Post a Comment