Tuesday, 8 December 2020

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियंक शर्मा करने वाले हैं शजा मोरानी से शादी, कोर्ट मैरिज के लिए 9 दिसंबर को करेंगे अप्लाई https://ift.tt/2LemDlz

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे और सब कुशल मंगल है' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले एक्टर प्रियांक शर्मा शादी करने वाले हैं। वे फिल्म मेकर करीम मोरानी की बेटी शजा से शादी करेंगे। जिसके लिए दोनों 9 दिसंबर को कोर्ट में आवेदन देंगे। शादी रजिस्टर होने के बाद दोनों को एक महीने का नोटिस भी देना होगा। हालांकि कपल की शादी के ट्रेडीशनल रिचुअल अगले साल जनवरी-फरवरी में होंगे।

कोरोना काल में कोर्ट मैरिज करने वाली दूसरी जोड़ी
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्रियांक और शजा लम्बे समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की शादी के फंक्शन नए साल में होंगे, जिसके बाद फरवरी 2021 को फैमिली और फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन भी रखा जाएगा। प्रियांक और शजा सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक-दूसरे के साथ कई फोटोज शेयर करते रहे हैं। कोरोना काल में शाहीर शेख के बाद यह दूसरी सेलेब्रिटी वेडिंग होगी जो बिना शोर-शराबे के होने वाली है। शाहीर ने भी रूचिका कपूर के साथ पिछले दिनों कोर्ट मैरिज की है।

रीवा के साथ किया था प्रियांक के साथ डेब्यू
प्रियांक फिल्मों में आने से पहले नादिरा बब्बर के ग्रुप, नीरज काबी और सलीम आरिफ के साथ थिएटर कर चुके हैं। उन्होंने रवि किशन की बेटी रीवा के साथ पिछले फिल्म सब कुशल मंगल है से डेब्यू किया है। वहीं शजा पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के कारण चर्चा में आई थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Padmini Kohlapure’s son Priyaank Sharma and Karim Morani’s daughter Shaza Morani choosing court marriage will soon tie the knot


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3owzhuC

No comments:

Post a Comment