Monday, 14 December 2020

मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' का दूसरा सीजन अगले साल फरवरी में होगा रिलीज, क्रिसमस पर हो सकती है डेट की अनाउंसमेंट https://ift.tt/2IMpK3j

एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दूसरे सीजन के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों की माने तो शो के मेकर्स ने अपने फैंस को इस क्रिसमस पर सरप्राइज देने का फैसला किया है। मेकर्स इस सीरीज के दूसरे सीजन की प्रीमियर तारीख अपने सोशल मीडिया के जरिए अनाउंस करने की तैयारी में जुट चुके हैं।

सीरीज से जुड़े सूत्र ने बताया, "प्लानिंग के मुताबिक इस सीरीज को इसी साल (2020) के अंत तक लांच करना था। हालांकि लॉकडाउन ने इस प्लान पर पानी फेर दिया। सीरीज की एडिटिंग काफी एडवांस्ड है। जिसमें काफी वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाना है। लॉकडाउन की वजह से पोस्ट प्रोडक्शन के काम में काफी देरी हो गई। इसलिए सीरीज का दूसरा सीजन इस साल लांच नहीं हो पाया। हालांकि, अब प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार है और मेकर्स इसे अगले साल फरवरी के महीने में रिलीज करेंगे। क्रिसमस के मौके पर मेकर्स इसकी प्रीमियर तारीख अनाउंस करेंगे। ये उनके फैंस के लिए तोहफा होगा।"

दूसरे सीजन में सामंथा अक्किनेनी भी आएंगी नजर
सीरीज में मनोज बाजपेयी का किरदार श्रीकांत तिवारी एक ऐसे जासूस का है, जो अपने परिवार को भी नहीं बता सकता कि वह दरअसल करता क्या है। परिवार वाले उसे दफ्तर में काम करने वाले किसी कर्मचारी की तरह ही तवज्जो देते हैं। हालांकि अपने प्रोफेशन में श्रीकांत की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज निदिमोरु और कृष्णा डीके के दूसरे सीजन में दक्षिण भारत की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा अक्किनेनी भी अहम किरदार में नजर आएंगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The second season of Manoj Bajpai's web series 'The Family Man' will be released in February next year, Makers can announce date on Christmas


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37fOzy4

No comments:

Post a Comment