Sunday, 13 December 2020

राखी सावंत ने कहा- मुझसे गलती हुई और मैं बैंकरप्ट हो गई, सोहेल खान ने की मदद https://ift.tt/2WcPzNg

हमेशा विवादों से घिरी रहने वाली राखी सावंत लंबे समय से काम की कमी के चलते इंडस्ट्री से दूर हैं। राखी का कहना है कि अपनी कुछ गलतियों की वजह से वह इन दिनों बैंकरप्ट हो गई हैं। उनके पास ना तो कोई काम है और ना ही बैंक बैलेंस बाकी रह गया है। बहरहाल, राखी बिग बॉस-14 में दोबारा नजर आने वाली हैं, इसका क्रेडिट राखी ने सोहेल खान को दिया है।

सोहेल खान ने की मदद

राखी एक इंटरव्यू में बोलीं- ''सलमान के भाई सोहेल खान ने मेरी काफी मदद की है। मैंने सोहेल खान को मैसेज कर कहा- भाई मैं इंडस्ट्री में काम करना चाहती हूं, मैं बिग बॉस में आना चाहती हूं। मैं काम मांगने में शर्म या झिझक महसूस नहीं करती। एक समय खुद अमिताभ बच्चन ने भी इंडस्ट्री के टॉप प्रोडक्शन हाउस से काम मांगा था। मैंने भी सोहेल खान को मैसेज कर, उनसे काम मांगा और मुझे लगता है कि उन्होंने फिर सलमान सर से बात की।''

फाइल फोटो

राखी आगे कहती हैं- मुझे पूरी तरह यकीन नहीं था कि सोहेल भाई ने मेरे लिए सलमान सर से बात की होगी। लेकिन, जिस तरह आगे चीजें हुई उसे देख कर लगा कि सोहेल भाई ने मेरा मैसेज सलमान सर तक पहुंचाया होगा। मैंने सोहेल भाई और सलमान सर को मैसेज कर थैंक यू कहा तो उन्होंने मुझसे कहा सोहेल तुम्हें बेहद प्यार करता है। मैं उनको फिर थैंक यू कहा और मैं उनकी शुक्रगुजार जो उन्होंने मुझे काम दिया।

बिग बॉस से हैं उम्मीदें

राखी ने आगे कहा- मैंने अपने जीवन में बहुत गलतियां की हैं, जिसकी वजह से मैं बैंकरप्ट हो गई हूं। मुझे उम्मीद है कि मैं इस अवसर का सही उपयोग करूंगी। मैंने अपने जीवन में सब कुछ खो दिया है, अब बिग बॉस ही मेरी एक मात्र उम्मीद है, जिससे मैं दोबारा दर्शकों के दिल में जगह बना सकूं और बॉलीवुड में दोबारा काम हासिल कर सकूं।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Rakhi Sawant said - I made a mistake and I got bankrupt, Sohail Khan helped


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37dRes4

No comments:

Post a Comment