Wednesday, 2 December 2020

यूपी फिल्म सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव बोले- हमारा मकसद मुंबई इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचाना नहीं https://ift.tt/33AcaHz

उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाए जाने का मुद्दा यूपी और महाराष्ट्र सरकार के बीच विवाद की वजह बन गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन से मुंबई में हैं। वे फिल्मी सितारों से लगातार मुलाकात भी कर रहे हैं। शिवसेना ने उन्हें चैलेंज भी दिया है कि बॉलीवुड को यूपी ले जाकर दिखाएं। इस बीच, उत्तर प्रदेश फिल्‍म विकास परिषद के चेयरमैन कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने यूपी में बन रही फिल्मसिटी प्रोजेक्ट के बारे में बात की है।

दैनिक भास्कर से बातचीत में राजू श्रीवास्तव ने कहा कि फिल्म सिटी का प्रोजेक्‍ट 5000 करोड़ रुपए का है। अब वह वक्त आ रहा है कि जो सबसे बेहतर सुविधाओं से लैस होगा, उसको तरजीह मिलेगी। वही मार्केट में टिकेगा। अब निर्माताओं के पास च्वॉइस होगी। फिल्मसिटी पार्टनरशिप में भी बनेगी। सरकार जमीन मुहैया कराएगी।

महाराष्ट्र सरकार की चुनौती : हिम्मत है तो इंडस्ट्री ले जाकर दिखाएं

क्या मुंबई फिल्म उद्योग को नुकसान पहुंचेगा?

राजू कहते हैं कि हमारा मकसद मुंबई की फिल्म सिटी को नुकसान पहुंचाना बिल्कुल नहीं है। ऐसा संभव भी नहीं है। फिल्‍म उद्योग कोई खूंटा नहीं है, जो एक जगह से उखाड़ कर कहीं और गाड़ दिया जाए।

फिर उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी बनाई क्यों जा रही है?

राजू के मुताबिक, हर राज्‍य को हक है कि वह अपने यहां रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा दे। उस इरादे से ही यूपी में फिल्म सिटी का निर्माण हो रहा है। हमारा मकसद हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी से भी बेहतर जगह तैयार करना है ताकि फिल्‍मकारों को एक ही जगह सारी सुविधाएं मिल जाएं।

क्या बॉलीवुड इस मामले में साथ दे रहा है?

राजू बताते हैं कि लखनऊ में पहले जॉन अब्राहम और भूषण कुमार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। मंगलवार रात अक्षय कुमार ने भी अपने विजन के बारे में योगी जी को जानकारी दी। बुधवार को बोनी कपूर, सुभाष घई, अनिल शर्मा ने भी कहा कि यूपी में बेस्ट फिल्म सिटी बनेगी तो ही फिल्मकार वहां शूटिंग करने जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर फिल्म सिटी को लेकर अपना प्लान शेयर किया। -फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I4Tng2

No comments:

Post a Comment