Thursday, 10 December 2020

बिहार के स्टूडेंट ने पैरेंट्स की जगह लिखा इमरान हाशमी-सनी लियोनी का नाम, एक्टर बोले- मैं कसम खाता हूं वो मेरा बेटा नहीं https://ift.tt/340ctvs

इमरान हाशमी-सनी लियोनी उत्तर बिहार के एक शहर में रहते हैं और शादी न होने के बावजूद उनका 20 साल का एक बेटा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं यह कारनामा किया है बिहार के मुज्जफरपुर के धनराज महतो डिग्री कॉलेज के स्टूडेंट कुंदन कुमार ने। दरअसल कुंदन ने अपने एग्जाम फॉर्म में पिता की जगह इमरान हाशमी का और मां की जगह सनी लियोनी का नाम लिखा है।

इमरान बोले- कसम से वह मेरा बेटा नहीं
दिलचस्प बात यह है कि इस खबर ने बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी का भी ध्यान खींचा। इमरान ने सोशल मीडिया पर उस स्टूडेंट के साथ इस तरह के किसी भी रिश्ते से इनकार किया है। साथ ही उन्होंने उस छात्र का पिता होने से भी इनकार कर दिया। उन्होंने एक रिप्लाई में मजेदार बात लिखी- "मैं कसम खाता हूं कि वह मेरी नहीं है।"

रेडलाइट एरिया को बताया घर का पता
भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने उस समय हड़बड़ी मच गई जब बीए सैकंड ईयर के स्टूडेंट के एडमिट कार्ड का स्क्रीनशॉट देखने मिला, जिसके बाद उन्हें इस गफलत का पता चला। बाद में यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुंदन ने शरारत करते हुए घर के पते पर शहर के रेड लाइट एरिया चतुर्भुज स्थान का नाम लिखा।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार यह उस स्टूडेंट की शरारत है और अब वे मामले की जांच कर रहे हैं। आधार कार्ड नंबर और एडमिट कार्ड पर छपे मोबाइल नंबर की मदद से स्टूडेंट को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Emraan Hashmi Swears He Has No Kid With Sunny Leone as a student has committed mischief in bihar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gKZG5r

No comments:

Post a Comment