Saturday, 19 December 2020

अमिताभ बच्चन ने बताया एक्टर होने का घातक नतीजा, सोशल मीडिया पर लिखा- लाइफ में इससे बड़ा कोई टॉर्चर नहीं https://ift.tt/38hcmNr

महानायक अमिताभ बच्चन का मानना है कि स्टार होने के जहां कुछ फायदे हैं, वहीं इसके नुकसान भी हैं। बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक एड शूट के सेट से अपनी फोटो शेयर की। इसमें वे स्माइल करते हुए, एक हाथ में रसगुल्ला और दूसरे में गुलाब जामुन पकड़े हुए हैं।

बिग बी ने कैप्शन में लिखा है, ''जब आपने मीठा खाना छोड़ दिया, तब शूट के लिए पकड़ा दिया रसगुल्ला और गुलाब जामुन। और कहा बेटा, ऐसा एक्सप्रेशन हो जैसे आपने खा लिया हो। इससे बड़ा टॉर्चर लाइफ में नहीं हो सकता।''

##

कोविड से बचाव है जरुरी

कोविड से बचाव के लिए बिग बी लगातार लोगों से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की अपील कर रहे हैं। शूट खत्म होने के बाद बिग बी ने डायरेक्टर अविनाश गोवारिकर के साथ मास्क पहन कर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए फोटो क्लिक करवाई। सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए बिग बी ने लिखा- ''अविनाश के साथ पोस्ट पैक अप शॉट, ये जो अभी (अवि) अभी सब 'नाश' कर देता है, दो गज दूरी अविनाश से, मास्क उतना ही जरुरी है।''



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amitabh Bachchan revealed, said - there are fatalities due to being an actor, no bigger torture in life


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34vSTYm

No comments:

Post a Comment