Friday, 18 December 2020

किसानों के समर्थन में सिंघु बॉर्डर पहुंची स्वरा भास्कर, बोलीं- मेरा रोटी से नाता, इसलिए मेरा किसानों से भी नाता है https://ift.tt/3h0FAnI

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पहुंची। स्वरा ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर सिंघु बॉर्डर से कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। स्वरा से पहले कई बॉलीवुड और पंजाबी स्टार्स भी तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को अपना समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पहुंचे थे।

स्वरा ने सिंघु बॉर्डर पर एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा, मैं भारत की एक चिंतित नागरिक हूं। मैं किसान नहीं हूं, लेकिन मैं यहां प्रदर्शनकारी किसानों के साथ एकजुटता दिखाने आई हूं। मैं यहां किसानों से कुछ सीखने आयी हूं। मैं किसान नहीं हूं, लेकिन मेरा रोटी से नाता है, इसलिए मेरा किसानों से भी नाता है।

## ## ##

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Swara Bhasker joins protesting farmers at Singhu border, shares pics on social media


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3r831Aa

No comments:

Post a Comment