बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह महीने पूरे हो चुके हैं। छह महीने बीतने के बावजूद अब तक सुशांत के मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। इस मामले की जांच सीबीआई के हाथों में है लेकिन अभी तक सीबीआई की तरफ से भी केस को लेकर कोई ठोस बात सामने नहीं आ पाई है।
ऐसे में 14 दिसंबर को उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक नए कैम्पेन की शुरुआत करते हुए लिखा, 14 दिसंबर को #Oath4SSR, आइए जब तक कि हम पूरी सच्चाई नहीं जानते हम एकजुट रहें और न्याय के लिए लड़ने का संकल्प लें।
श्वेता ने आगे लिखा, “मुझे यकीन है कि एक बात पता है कि भगवान हैं और वह अपने सच्चे भक्तों को कभी अकेले नहीं छोड़ते हैं। वह जानते हैं कि बहुत सारे दिल टूटे हैं और वह सुनिश्चित करेंगे कि सच्चाई आगे बढ़े। उस पर और उसकी कृपा पर विश्वास करें। एक रहें और कृपया एक-दूसरे से लड़ाई न करें।”
शेखर सुमन ने भी लगाई न्याय की गुहार
एक्टर और टेलीविजन होस्ट शेखर सुमन ने न्याय में देरी पर सोशल मीडिया पर अपनी राय व्यक्त की। शेखर ने लिखा, दोषी कौन हैं? और हम अभी तक न्याय के लिए आंसू क्यों बहा रहे हैं? क्या कोई उम्मीद की किरण बाकी है? आइए #SSRDigitalProtest में हम सब एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएं।
मैं सभी न्यूज चैनल, न्यूजप्रिंट, सोशल मीडिया एक्टिविस्ट से गुजारिश करता हूं कि सुशांत के केस में न्याय के लिए एक बार फिर आवाज उठाएं क्योंकि न्याय में देर होना भी अन्याय है। इस केस का अब क्लोजर होना चाहिए क्योंकि 6 महीने बीत चुके हैं।
14 जून को हुई मौत
34 साल के सुशांत का शव 14 जून, 2020 रविवार सुबह बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला था। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस को सुशांत के कमरे से एक फाइल मिली, जिससे पता चला कि वो छह महीने से डिप्रेशन का इलाज करा रहे थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3nhjkIH
No comments:
Post a Comment