Wednesday, 4 November 2020

अक्षय कुमार ने बम भोले सॉन्ग में 100 ट्रांसजेंडर्स के साथ डांस किया, गणेश आचार्य ने किया है कोरियोग्राफ https://ift.tt/3oY4kAs

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी का सॉन्ग बम भोले लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अक्षय फिल्म में एक ट्रांसजेंडर का किरदार निभा रहे हैं और ट्रेलर में उनकी किरदार को अपनाने की क्षमता की काफी तारीफ की जा रही है। सॉन्ग बम भोले की खास बात ये है कि इसमें अक्षय ने 100 किन्नरों के साथ डांस किया है। इस गाने को गणेश आचार्य ने कोरियोग्राफ किया है।

फिल्म का पहला गाना बुर्ज खलीफा भी काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें वो एक्ट्रेस किआरा आडवाणी के साथ नजर आ रहे हैं।

लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी कर रहीं प्रमोशन
किन्नर अखाड़ा महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी शुरू से ही फिल्म को लेकर पॉजिटिव साइन दे रही हैं। अक्षय ने कपिल के शो में भी लक्ष्मी के साथ जाकर प्रमोशन किया था। इतना ही नहीं लक्ष्मीनारायण अक्षय की फिल्म की मार्केटिंग भी कर रही हैं। अब देखना यह है कि दीवाली से पहले रिलीज हो रही फिल्म को जनता कितना पसंद करती है।

9 नवंबर को रिलीज होगी लक्ष्मी
फिल्म का ट्रेलर और पहला सॉन्ग काफी पहले रिलीज किए जा चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों को ही काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला है। ये फिल्म 9 नवंबर को OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+हॉट स्टार पर रिलीज की जाएगी। 2020 में रिलीज होने वाली ये अक्षय कुमार की पहली फिल्म है।

लगातार अड़चनों से घिरी लक्ष्मी
फिल्म की रिलीज से पहले दो अड़चनें आई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के निर्देशक राघव लॉरेंस डायरेक्शन से हट गए थे। इसके अलावा फिल्म की प्रोड्यूसर शबीना खान के साथ अक्षय के मतभेद की भी खबरें आई थीं। हालांकि, इन सभी खबरों को फिल्म मेकर्स ने खारिज कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BamBholle Song from laxmii choreographed by Ganesh Acharya had 100 transgenders dancing with Akshay Kumar


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/32cbYNP

No comments:

Post a Comment