Wednesday, 4 November 2020

दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी आज फिर करेगी पूछताछ, ड्रग पेडलर्स संग उनके संबंध की हो रही पड़ताल https://ift.tt/3k1nMbX

एनसीबी ने ड्रग्स मामले में दीपिका की पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश को आज फिर से पूछताछ के लिए समन किया गया है। उनसे बुधवार को तकरीबन 7 घंटे से पूछताछ हुई है। मुंबई की अदालत ने मंगलवार को उन्हें एनसीबी के सामने पेश होने के लिए कहा था। प्रकाश ने रविवार को अग्रिम जमानत के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद विशेष अदालत ने उन्हें सात नवंबर तक गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी थी।

पिछले महीने हुई छापेमारी के दौरान ड्रग प्रवर्तन एजेंसी ने पूछताछ के लिए तलब किया था। क्योंकि एजेंसी को प्रकाश के परिसर से कुछ चरस (हैश/हशीश) और सीबीडी ऑयल मिला था। एनसीबी के सूत्रों के अनुसार, प्रकाश पहले दिन में एनसीबी के समक्ष उपस्थित हुए थी और इस दौरान उनसे पूछताछ की गई थी कि उनके पास सीबीडी ऑयल और हशीश कैसे आया?

पढ़ें: बॉलीवुड ड्रग्स केस:दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से एनसीबी ने की पूछताछ, 7 नवंबर तक गिरफ्तारी पर है रोक

इस जांच से दीपिका का लेना-देना नहीं: क्वान
सूत्र ने आगे कहा कि एनसीबी ने उनसे उन ड्रग पेडलर्स के नाम भी पूछे हैं, जो उनके साथ जुड़े पाए गए थे। इससे पहले दिन में क्वान टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी के सह-संस्थापक और सीईओ विजय सुब्रमण्यम ने एक बयान में कहा, "प्रकाश ने तत्काल प्रभाव से 21 अक्टूबर को अपना इस्तीफा दे दिया और इसे स्वीकार कर लिया गया है।"

उन्होंने कहा कि अब उनका दीपिका पादुकोण सहित एजेंसी के साथ या किसी भी कलाकार से कोई लेना-देना नहीं है। चल रही जांच करिश्मा प्रकाश के खिलाफ व्यक्तिगत तौर पर चल रही है। हम मीडिया हाउस और पत्रकारों से अनुरोध करेंगे कि इस मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय इस तथ्य को ध्यान में रखें।

पढ़ें: बॉलीवुड में ड्रग्स:एनसीबी ने दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा की मां और क्वान कंपनी के कुछ अधिकारियों को किया समन, ड्रग्स मिलने के बाद से हैं गायब

पहले भी दो बार दर्ज हुआ है करिश्मा का बयान
एनसीबी ने पहले प्रकाश का बयान सितंबर में दर्ज किया था। दीपिका के अलावा एनसीबी ने सुशांत की मौत की जांच में ड्रग्स से जुड़े मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और सारा अली खान से भी पूछताछ की है। एनसीबी ने तीनों अभिनेत्रियों के फोन भी जब्त कर लिए थे और उन्हें फोरेंसिक विभाग को जांच के लिए भेज दिया था।

एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अनुरोध पर एक मामला दर्ज किया था, जिसमें कुछ कथित ड्रग्स चैट्स के आधार पर अगस्त में ड्रग्स के बारे में चर्चा की गई थी। सुशांत 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एनसीबी, सीबीआई और ईडी उनकी मौत की जांच कर रही हैं।

पढ़ें: बॉलीवुड में ड्रग्स:दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश के खिलाफ एनसीबी ने केस दर्ज किया, गिरफ्तारी की तलवार लटकी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को करिश्मा से एनसीबी ने तक़रीबन 7 घंटे तक पूछताछ की है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I2w5qO

No comments:

Post a Comment