Tuesday, 15 December 2020

सीताहरण को सही बताने वाले सैफ अली खान पर यूपी में केस दर्ज, 23 दिसंबर को होगी सुनवाई https://ift.tt/37nzKK1

ओम राउत के निर्देशन में बन रही फिल्म आदिपुरुष कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। यूपी के एक वकील ने फिल्म के निर्माताओं और एक्टर सैफ अली खान के खिलाफ याचिका दायर की है। जिसमें सैफ द्वारा दिए गए विवादित बयान को आधार बनाया गया है। मामला उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) की अदालत में है।

सैफ ने धार्मिक भावनाएं आहत की हैं
सिविल कोर्ट के वकील हिमांशु श्रीवास्तव ने एडवोकेट उपेंद्र विक्रम सिंह के जरिए एक याचिका दायर की है। जिसमें धारा 156 (3) पर मामला दर्ज हुआ है। याचिका में कहा गया है कि 6 दिसंबर को सैफ ने एक इंटरव्यू में सीताहरण को यह कहकर सही ठहराया था कि लक्ष्मण ने शूर्पणखा की नाक काटी थी, जिसके बदले में रावण ने सीता का हरण किया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि आदिपुरुष में रावण का अलग ही रूप दिखाया जाएगा। लोगों ने 9 दिसंबर को यह इंटरव्यू सुना था, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सैफ इस फिल्म में लंकेश का रोल निभा रहे हैं।

2022 में रिलीज होगी आदिपुरुष
बात अगर आदिपुरुष की करें तो यह साउथ सुपरस्टार प्रभास की अगली फिल्म है। जिसमें सैफ अली खान लंकेश का रोल निभाने वाले हैं। वहीं प्रभास राम के रोल में होंगे। पिछले दिनों एक न्यूजपेपर को दिए इंटरव्यू में सैफ ने अपने रोल के बारे में बताया था कि डायरेक्टर ओम फिल्म में रावण का मानवीय पक्ष दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। आदिपुरुष 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Case Filed Against Saif Ali Khan Over His Controversial Statement in Jaunpur district of Uttar Pradesh


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gO1jiu

No comments:

Post a Comment