Tuesday, 15 December 2020

अर्जुन रामपाल के कथित साले अगिसिलाओस को ड्रग्स केस में मिली बेल, पासपोर्ट जब्त हुआ बिना बताए शहर भी नहीं छोड़ सकेंगे https://ift.tt/3gR5dr1

स्पेशल नार्कोटिक्स कोर्ट ने मंगलवार को अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के भाई अगिसिलाओस को जमानत दे दी। उसके पास चरस और बैन टैबलेट अल्प्राजोलम मिली थी। और एनसीबी ने उसे दो महीने पहले लोनावला से गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने अगिसिलाओस को 50 हजार रुपए की जमानत पर छोड़ा है।

पासपोर्ट करवाया जमा, शहर भी नहीं छोड़ सकेगा
एनडीपीएस कोर्ट ने अगिसिलाओस को सशर्त जमानत दी है। इसके अनुसार उनका पासपोर्ट एनसीबी के पास ही रहेगा। वहीं वे बिना बताए शहर भी नहीं छोड़ सकेंगे। 19 अक्टूबर को अरेस्ट किए जाने के बाद एनसीबी की कस्टडी में रहते हुए अगिसिलाओस से मिली अहम लीड्स के बाद मुंबई के 5 इलाकों में छापेमारी हुई थी। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया था।

भारत में रहकर मार्केटिंग से जुड़ा था गैब्रिएला का भाई
एनसीबी के अनुसार अगिसिलाओस ड्रग्स सप्लाई करता था। एजेंसी ने कथित तौर पर उसकी सप्लाई चेन को ट्रैक करने के कुछ सबूत भी बरामद किए थे। 30 साल के अगिसिलाओस अन्य ड्रग पैडलर्स के साथ भी जुड़े थे। अगिसिलाओस को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 ए के तहत 18 अक्टूबर को अदालत में पेश किया गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Arjun Rampal's girlfriend brother Agisilaos Demetriades granted bail from NPDS Court


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/387wPUF

No comments:

Post a Comment